Tuesday, 22 December 2020

धार्मिक परिवार वाली लड़की को शादी होने के बाद मिला इसके विपरीत लड़का परिवार-_आगे पढ़े जाने,

शादी होने के बाद मिला विपरीत परिवार, आगे पढ़े क्या हुआ —

एक गांव में एक धार्मिक परिवार की लड़की दूसरे गांव में ब्याही गई थी दोनों परिवार बहुत संपन्न थे परंतु लड़की के घर में धार्मिक वातावरण था और लड़के के घर में इसके विपरीत

शादी के बहुत दिन बाद एक गांव वाला लड़की के ससुराल वाले गांव को जा रहा था उसने लड़की के पिता को कहा कि भैया मैं वहां जा रहा हूं अगर कुछ समाचार अपनी पुत्री को भेजना हो तो बता दो लड़की के पिता ने कहा कि हम सब यहां राजी खुशी हैं आप लड़की से भी उसकी राजी खुशी के समाचार ले आना अपना कार्य कर वह लड़की से मिलने गया और पूछा कि बेटी तुम्हारा क्या हाल है तुम्हारे पिता ने तुम्हारे कुशल क्षेम पूछी है लड़की बोली की पिताजी से कहना कि मैं बहुत सूखी हूं , यहां सब कुछ अच्छा है, ।

लेकिन खाना बासी ही मिलता है लड़की के ससुर ने इस बात को सुन लिया जब गांव वाला चला गया तब लड़की का ससुर बहुत नाराज हुआ और कहा कि तुम्हें तो यहां सुख ही सुख मिलता है तुम ही बताओ कि क्या मैं तुम्हें बासी खाना देता हूं तुमको तो सदैव ताजा खाना ही मिलता है तब तुमने बासी खाने की बात अपने गांव वाले से कैसे कही, बहू बोली की पिताजी मैंने सत्य अपने गांव वाले को कही है , ।

देखिए -अपने पहले जन्म में पुण्य कर्म किए थे उसका फल आपको आज मिल रहा है परंतु अभी आप ऐसा कोई पुण्य कर्म नहीं कर रहे हैं जिससे कि आपको आगे आने वाले जन्म में सुख मिले वह समझदार था बोला कि बेटी तुम ठीक कहती हो आज से मैं पुण्य कर्म क्या करूंगा

उस परिवार में धार्मिक परिवार से आने वाली बेटी ने फिर से उस उस परिवार को धर्म के रास्ते पर चलना सिखला ही दिया

No comments:

Post a Comment